
रिपोर्ट राजेश कुमार यादव संयुक्त राष्ट्र संघ
राष्ट्रसंघ की संस्था विश्व खाद्य कार्यक्रम ने बताया है कि विश्व के 43 देशों में इस तरह की स्थिति है। डब्ल्यूएफपी के मुताबिक दुनिया में करोड़ों लोगों की हालत इतनी खराब है कि उन्हें पेट भरने लायक दो वक्त का भोजन नहीं मिल पा रहा है। हालात लगातार बद से बदतर होते जा रहे हैं।
संचार माध्यमों के अनुसार एक प्रेस विज्ञप्ति में डब्लूएफपी ने कहा है कि सन 2019 में यह संख्या 2 करोड़ 70 लाख थी जो मौजूदा वर्ष की शुरुआत में बढ़कर 4 करोड़ 20 लाख हो चुकी है। संगठन के मुताबिक भुखमरी के शिकार लोगों की संख्या में सबसे अधिक तेजी बुरुंडी, कन्या, अंगोला, सोमालिया, हेती, इथियोपिया और अफगानिस्तान जैसे देशों में हो रही है।
रिपोर्ट के अनुसार भुखमरी की स्थिति का सामना करने वाले लोगों की संख्या बहुत तेज़ी से बढ़ रही है। ताजा आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि विश्व के करीब साढ़े चार करोड़ से भी ज्यादा लोग इस स्थिति की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं।
भुखमरी के मुहाने पर बैठे करोड़ों लोग अपना सब कुछ लुटा चुके हैं। अब उनके पास कोई दूसरा संसाधन या विकल्प भी नहीं बचा है। 43 देशों में हालात की समीक्षा के दौरान यह जानकारी सामने आई है कि कुछ लोगों को तो हर रोज खाना तक नहीं मिल पा रहा है।