नोएडा में दर्दनाक मामला : 15 साल की लड़की फांसी पर झूली, मोबाइल और एक अनजान लड़का बना मौत की वजह -

A G SHAH
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

नोएडा : एक 15 साल की लड़की ने पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। कारण सिर्फ इतना था कि लड़की को उसके माता-पिता ने डांट दिया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई फेस-2 थाना पुलिस कर रही है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस ने बताया कि एक 15 साल की लड़की अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहती थी। जांच में पता चला है कि लड़की अपने एक लड़के दोस्त से बात कर रही थी। इसी दौरान उसके माता-पिता ने उसको देख लिया। लड़के से बात करते देख लड़की को उसके माता-पिता ने डांट दिया था। जिससे वह नाराज हो गई और अपने कमरे में चली गई। 

माता-पिता का रो-रोकर बुरा

लड़की ने कमरे में जाकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब तक उसके माता-पिता पहुंचे तो बहुत देर हो चुकी थी। पीड़ित परिवार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर लड़की के शव को फंदे से नीचे उतरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top