Mumbai maharashtra, औरंगजेब की तारीफ कर घिरे सपा विधायक अबू आजमी, महाराष्ट्र विधान सभा के बजट सत्र से निलंबित

Rajesh Kumar Yadav
0

मुंबई महाराष्ट्र 

रिपोर्ट राजेश कुमार यादव 

6मार्च 2025

समाजवादी पार्टी से विधायक अबू आजमी मुगल बादशाह औरंगजेब की तारीफ कर बुरी तरह से घिर गए हैं। औरंगजेब की तारीफ करने के मामले में अबू आजमी को आज महाराष्ट्र विधानसभा के पूरे सत्र से निलंबित कर दिया गया।अबू आजमी को निलंबित रखने का प्रस्ताव विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने रखा था।

सपा विधायक अबू आजमी ने रविवार को औरंगजेब की तारीफ कर कहा था कि वह अत्याचारी नहीं था,औरंगजेब क्रूर शासक नहीं था,उसके शासनकाल में भारत सोने की चिड़िया था,अबू आजमी ने यह भी दावा किया था कि औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए थे और उसका छत्रपति संभाजी महाराज से युद्ध धार्मिक नहीं, बल्कि सत्ता का संघर्ष था।पिछले दो दिन से इस मामले पर सियासत गरमाई हुई है,हालांकि बाद में अबू आजमी ने अपने बयान के लिए मांफी मांग ली।साथ ही अबू आजमी ने कहा था कि वह सिर्फ वही कह रहे हैं,जो इतिहास में लिखा हुआ है।अबू आजमी इस टिप्पणी को लेकर लगातार विरोधियों के निशाने पर बने हुए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानपरिषद और विधानसभा दोनों ही सदनों में सपा विधायक अबू आजमी पर निशाना साधा।शिंदे ने विधान परिषद में कहा कि अबू आजमी पहले भी मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दे चुके हैं।अब वह जानबूझकर छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति संभाजी का अपमान कर रहे हैं। शिंदे ने कहा कि औरंगजेब की क्रूरता लोगों के रोंगटे खड़े कर देने वाली है,उसने संभाजी महाराज को प्रताड़ित किया और सपा विधायक ने औरंगजेब को एक कुशल प्रशासक कहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top