पुष्पक विमान से भगवान राम और सीता का होगा आगमन, 28 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी,खास होगी रामलला की पहली दीपावली

A G SHAH . Editor in Chief
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

अयोध्या।रामनगरी अयोध्या में इस बार दीपोत्सव बेहद खास होगा।भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद होने के बाद पहला दीपोत्सव है।राम नगरी में दिवाली के लिए खास तैयारियां की जा रही हैं।रामलला की पहली दीपावली बहुत ही खास तरीके से मनाई जाएगी। 30 अक्टूबर को दीपोत्सव मनाया जाएगा।इस खास कार्यक्रम के लिए 1500 वॉलिंटियर को काम करेंगे। L&T और टाटा के कर्मचारियों के साथ-साथ सोनपुर ग्रुप के लोग वालंटियर के तौर पर राम मंदिर परिसर में दीपोत्सव कार्यक्रम में शमिल होंगे।वहीं 30 अक्टूबर को झाकियों के आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत मुख्य अतिथि राम कथा पार्क में मौजूद रहेंगे।

30 अक्टूबर को भव्य राम मंदिर परिसर 1 लाख टिमटिमाते दीयों से जगमग होगा।गाय के गोबर से बने हुए दीयों को प्रज्वलित करने की तैयारी की गई है।राम लला के लिए दिवाली के अवसर पर विशेष परिधान तैयार किया गया है और विशेष भोग अर्पित किया जाएगा। इसके अलावा सरयू नदी के के 55 घाटों पर 30 हजार स्वयंसेवकों की तरफ से 28 लाख और 500 सौ दिये भी बिछाए गए हैं।

30 अक्टूबर को सुंदर-सुंदर झांकियां भी दिखेंगी। 9 बजे साकेत महाविद्यालय से रामकथा पार्क तक कुल 18 झाकियां निकलेंगी। 11 सूचना विभाग और 7 पर्यटन विभाग की तरफ से झाकियां निकाली जाएंगी।इन झाकियों को रामायण के अलग-अलग प्रसंगों पर तैयार किया गया है।अलग-अलग राज्यों के 200 से अधिक कलाकार झांकियों में अपना अभिनय प्रस्तुत करेंगे। 2 बजे तक ये कार्यक्रम पूरा हो जाएगा।इस कार्यक्रम में 3 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत मुख्य अतिथियों का राम कथा पार्क में आगमन होगा।

राम कथा पार्क में पुष्पक विमान से भगवान राम,माता सीता और लक्ष्मण,हनुमान जी आएंगे। हेलीपैड पर सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समेत केंद्रीय मंत्री भगवान राम का राम नगरी में स्वागत स्वागत करेंगे और राम कथा पार्क में भगवान राम के रथ को खींचेंगे।भगवान राम का राज्याभिषेक किया जाएगा।अयोध्या विकास की जानकारी और योजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास किया जाएगा।साथ ही यहां पर मुख्य अतिथि सीएम योगी संबोधित करेंगे।

सीएम योगी शाम 6:15 पर रामकथा पार्क से सरजू घाट पहुंचेंगे और मां सरयू का दूध से अभिषेक करेंगे।उसके बाद मां सरयू की महा आरती आरती में शामिल होंगे।यहां लगभग 11 सौ लोगों के आने की संभावना है।

राम की पैड़ी सहित सरयू के 55 घाटों पर 30 हजार स्वयंसेवकों की तरफ से 28 लाख और 500 सौ दिए बिछाए गए हैं।इन दीयों को प्रज्वलित करके विश्व रिकॉर्ड दर्ज करने की तैयारी है।राम की पैड़ी पर लेजर एंड साउंड शो का भी अद्भुत प्रदर्शन किया जाएगा। राम की पैड़ी पर कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top