कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के करीबी विधायक बेदी राम STF के शिकंजे में आ गए हैं। उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। ऐसी खबर भारत समाचार को सूत्रों के हवाले से मिली है।

A G SHAH . Editor in Chief
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

लखनऊ उत्तर प्रदेश

खबर है कि राजभर की पार्टी के विधायक बेदीराम को पेपर लीक मामले में STF ने गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें हिरासत में गोपनीय स्थान पर रखा गया है। 

बेदीराम सबसे बड़ा पेपर लीक माफिया है। इनके खिलाफ देश भर में 9 मुकदमे चल रहे हैं। 

भारत समाचार ने युवाओं के भविष्य को बरबाद करने वाले इस विधायक को बेनकाब कर दिया था। तब से पुलिस पर हर घंटे दबाव बढ़ता जा रहा था इसको अरेस्ट करने का। 

इसके वीडियो वायरल हुए थे जिसमें खुद बेदीराम ने कबूला था कि वो हर परीक्षा का पेपर लीक करवाता है। पैसा लेता है। इसका अतीत भी ऐसा है। 2014 में STF ने इसको अरेस्ट किया था और गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। 

बेदी राम जेल, बेल और फिर से खेल के फन का माहिर सरगना है। 

बेदी राम यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का करीबी है और इसके कुकर्मों से वो वाकिफ थे। उनका भी एक वीडियो वायरल है जहां स्टेज से वो बेदीराम की महिमा का बखान कर रहे है कि कैसे वो नौकरी दिलवाता है। 

STF ने बेदीराम के आकाओं को भी रडार पर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top