हापुड़ में कूड़े के चक्कर में खूनी संघर्ष : दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 7 लोग हुए लहूलुहान -

A G SHAH
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

हापुड़  : थाना धौलाना क्षेत्र के एक गांव में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में खुनी संघर्ष हो गया। इस विवाद मे 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, पीड़ित पक्ष ने 12 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने मामले मे कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला

 गांव शेखपुरा खिचरा के जमील ने बताया कि उनके घर के बराबर में खाली पड़े प्लाट में कुछ लोग कूड़ा डाल रहे थे। पीड़ित पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपी पक्ष के लोगों ने गाली गलौज कर दी थी। आरोप है कि वह नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे। रास्ते में आरोपी पक्ष के रियाज, गुलबहार, फिरोज, फरमान, जमशेद, शाहनवाज, इनाम, शोएब, हारून, रागिब और नन्हे ने लाठी-डंडों व धारदार हथियार से जमील पर हमला कर दिया। बीच बचाव कराने आए उसके पक्ष के तालिब,आरिफ, मुशाहिद, मोहम्मद अली, साबिर, जावेद और इस्लामुद्दीन पर भी हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। विवाद होता देखकर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिन्हें देखकर आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने ग्रामीणों की मदद से अपने पक्ष के घायल तालिब, आरिफ, मुशाहिद, मोहम्मद अली, साबिर, जावेद और इस्लामुद्दीन को अस्पताल में भर्ती कराया, अस्पताल में घायलों का उपचार करा रहा था, दूसरी तरफ आरोपियों ने पीड़ित सहित  सभी घायलों के घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। विरोध पर महिलाओं से अभद्रता की। मामले में पीड़त ने थाने में तहरीर दी। 

पुलिस का बयान

 थाना धौलाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में रियाज, गुलबहार, फिरोज, फरमान, जमशेद, शाहनवाज, इनाम, शोएब, हारून, रागिब और नन्हें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया कि रियाज, नन्हें और फिरोज को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top