गाजियाबाद में नशे का व्यापार : एक करोड़ की अफीम के साथ तीन गिरफ्तार, झारखंड से जुड़ा कनेक्शन -

A G SHAH
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

गाजियाबाद  : गाजियाबाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने तीन अंतर्राज्यीय अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से लगभग एक करोड़ रुपये की अफीम बरामद की गई है। तस्करों को नंदग्राम थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कम समय में अधिक मुनाफा कमाने के लिए नशे का कारोबार करते थे । पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 3.7 किलो अफीम बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपियों को झारखंड के रांची से अफीम सप्लाई होती थी। 

यह है पूरा मामला

एडीसीपी क्राइम सचिदानंद ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि अफीम तस्कर नशे की एक बड़ी खेप लेकर गाजियाबाद आने वाले हैं। सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने अपना जाल फैलाना शुरू कर दिया और नंद ग्राम थाना क्षेत्र से तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए अफीम तस्करों ने बताया की आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते वो इस धंधे से जुड़ गए। तस्करों ने पुलिस को बताया कि वे डिमांड के हिसाब से झारखंड के रांची से माल लेकर बस और अन्य संसाधनों से ग्राहक के पास पहुंच जाते हैं। इस दौरान जब तक माल सप्लाई नहीं हो जाता तब तक ये लोग किसी से संपर्क नहीं रखते। हाल की में एक ग्राहक ने अफीम लेने के लिए गाजियाबाद बुलाया था, लेकिन माल सप्लाई करने से पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया। इनके पास से पुलिस ने एक करोड़ रुपये की अफीम बरामद की है।

एक वर्ष से कर रहे थे तस्करी

एडीसीपी क्राइम ने बताया कि पकड़े गए आरोपी लगभग एक साल से अफीम की तस्करी का काम कर रहे है। अफीम तस्करी के काम से ज्यादा लाभ मिलता है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे घर परिवार का भरण पोषण करने के लिए इस कार्य को कर रहे है। पकड़े गए तस्करों ने अफीम की बिक्री और तस्करी करने वाले अन्य लोगों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी है। पकड़े गए तस्करों की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों के घर पर दबिश दे रही है। जल्द ही इनके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top