9 शहरों में 3001 मकान की सौगात देगी भजनलाल सरकार, हाउसिंग बोर्ड ने ये योजनाएं की लॉन्च; जानें आप के लिए क्या?

A G SHAH
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

जयपुर: नगरीय विकास एवं आवासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा ने शुक्रवार को मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में जयपुर सहित अन्य जिलों में आवासन मंडल के विकास कार्यों एवं परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान आवासन मंडल प्रदेश में विकास का पर्याय बन गया है। मंडल की परियोजनाएं ना केवल राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित हो रही हैं बल्कि प्रदेश के हजारों परिवारों के अपने आशियाने का सपना साकार कर रही है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खर्रा ने कहा कि आवासन मंडल जयपुर सहित प्रदेश के अनेक जिलों के रहवासियों के लिए नवीन परियोजनाओं एवं विकास कार्यों की सौगात लेकर आया है। हमारी प्राथमिकता आमजन को गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध करवाना है। राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण को केन्द्र में रखते हुए विकास कार्य कर रही है। मानसरोवर के सिटी पार्क का बॉटनिकल गार्डन इसका उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा है कि छोटे शहरों में रह रहे जरूरतमंद लोगों को भी सुविधाजनक आवास मिले हम इसे सुनिश्चित कर रहे हैं। प्रताप नगर सेक्टर-28 में मुख्यमंत्री जन आवास योजनान्तर्गत आर्थिक दृष्टि से कमजोर आय वर्ग के 480 एवं अल्प आय वर्ग के 576 फ्लेट्स का निर्माण कर जरूरतमंदों को उपलब्ध कराएंगे।

इस दौरान आयोजन की अध्यक्षता करते हुए जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि आवासन मंडल द्वारा सराहनीय कार्य किए गए हैं। राज्य के विकास में मंडल अहम भूमिका निभा रहा रहा है।

कार्यक्रम में मेयर नगर निगम-ग्रेटर सौम्या गुर्जर व मण्डल के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री झाबर सिंह खर्रा को पौधा भेंट कर राजस्थान आवासन मंडल कर्मचारी संघ ने उनका स्वागत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top