झारखंंड में भीषण हादसा... बाराती बस और हाईवा में जबरदस्त टक्कर; अब तक 5 लोगों की मौत

A G SHAH
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

लोहरदगा झारखण्ड

लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र स्थित कुडू-लोहरदगा मुख्य पथ पर टाटी चौक के समीप शुक्रवार की देर शाम बराती बस और हाइवा के बीच हुई सीधी टक्कर में तीन बच्चों समेत पांच की मौत हो गई। जबकि दो दर्जन से अधिक बराती घायल हो गए। इनमें एक दर्जन की हालत नाजुक बनी हुई है। बराती बस रांची के कांके से गुमला के विशुनपुर थाना क्षेत्र स्थित बनालात फटीटांड गांव लौट रही थी कि यह दुर्घटना घटी।

मृतक और सभी घायल बनालात फटीटांड़ गांव के निवासी हैं। घायलों का कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल तथा रिम्स (रांची) रेफर कर दिया गया है। बताया गया कि बनालात फटीटांड से बरात रांची के कांके गई हुई थी। शुक्रवार की शाम विवाह के बाद सभी बराती महालक्ष्मी बस से वापस लौट रहे थे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top