पिता ने अपने बच्चे को मार डाला, कारण जानकर दंग रह जाओगे आप -ग्रेटर नोएडा :

A G SHAH . Editor in Chief
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

ग्रेटर नोएडा  : थाना ईकोटेक-3 में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति और सास ने दहेज के लिए उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर गर्भपात कराने और उसका दांत कटवाने का भी आरोप लगाया है।

क्या है पूरा मामला

थाना ईकोटेक-तीन की प्रभारी निरीक्षक सरिता सिंह ने बताया कि निरुपमा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी महागुण मंत्रा सोसाइटी में रहने वाले अरिहंत कुमार से 22 फरवरी वर्ष 2023 में शादी हुई थी। पीड़िता के अनुसार अपनी हैसियत के अनुसार से उनके मायके वालों ने शादी में खर्च किया। पीड़िता का आरोप है की शादी के समय से ही उसके पति अरिहंत कुमार और सास विनीत गुप्ता इस बात का ताना देने लगे कि उन्हें शादी में दहेज कम मिला, जबकि पीड़िता के परिजनों ने शादी में करीब 45 लाख रुपए खर्च किया था।

जबरन पत्नी का गर्भपात करवाया

पीड़िता के अनुसार उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार और अन्य चीजों की मांग करने लगे। जब उसके मायके वालों ने दहेज देने में असमर्थता जताई तो उन्होंने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि वह इस बीच गर्भवती हो गई। उसके पति और सास ने उसका जबरन गर्भपात करा दिया। महिला का के अनुसार उसे खूबसूरत बनाने के लिए उसके ससुरालियों ने उसके दांत को जबरदस्ती कटवा दिया, जिससे उसके मुंह में घाव उत्पन्न हो गया। पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top