गाजियाबाद : सफाई कर्मियों की पांच दिन से चल रही हड़ताल समाप्त, नगर आयुक्त ने दिया आश्वासन -

A G SHAH
0

 


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

गाजियाबाद  : नगर निगम मुख्यालय में पिछले पांच दिन से चल रही हड़ताल आज शुक्रवार को समाप्त हो गई। हड़ताल के पांचवें दिन नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने धरनारत कर्मचारियों के समक्ष उपस्थित होकर उनकी कुछ मुख्य मांगों को शासन के समक्ष रखने का आश्वासन दिया है। इस दौरान नगर आयुक्त ने सफाई कर्मचारियों की मांगों को उनके सामने पढ़ा और कहा कि उनके कार्यक्षेत्र में आने वाली सभी मांगों को माना जाएगा। साथ ही वे लखनऊ जाकर शासन के सामने सफाई कर्मचारियों की मांगों को रखेंगे। पीएफ के लिए भी एक साप्ताह में कार्य योजना बनाकर देने की बात कही गई है।

यह है पूरा मामला

नगर निगम में हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारियों ने कल कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था। कर्मचारियों ने चेतावनी दी थी कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो वे हड़ताल को जारी तो रखेंगे ही, बल्कि निगम मुख्यालय के मुख्य द्वार पर कूड़ा डाल कार्य को भी बाधित कर देंगे। ऐसा ही पाता उससे पहले ही नगर आयुक्त और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश ने धरनारत कर्मचारियों से वार्ता कर उन्हें आश्वासन दिया है। स्वास्थ्य अधिकारी ने मुख्य मांगो को पढ़ते हुए कहा कि उन्हें शासन के समक्ष रखा जायेगा। 

शासन के सामने रखी जाएगी मांग

नगर आयुक्त ने कहा कि स्थायीकरण की मांग समेत कुछ मांगों को वह आज लखनऊ पहुंचकर शासन के समक्ष रखेंगे। इसके अलावा मृतक आश्रित और प्रमोशन से जुड़ी मांगो को भी शासन के सामने रखा जायेगा। नगर आयुक्त ने आगे कहा कि ईपीएफ पीएफ से जुड़ी मांगों को भी एक सप्ताह में कर्मचारियों तक पहुंचाने की कार्ययोजना बना ली जायेगी। इसके अलावा वेलफेयर फंड की मांग को लेकर भी अपर नगर आयुक्त और स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दे दिए गए हैं। 25 प्रतिशत फंड के अलावा निगम अधिकारी भी इसमें सहयोग करेंगे। नगर आयुक्त ने कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि निगम प्रशासन उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाली सभी मांगों को माना जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top