भाजपा ने हवन-पूजन कर लोकसभा चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

A G SHAH . Editor in Chief
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

सुल्तानपुर- लोकसभा चुनाव कार्यालय खोलकर बीजेपी ने चुनावी बिगुल बजा दिया है।वैदिक मंत्रोच्चार तथा हवन-पूजन के साथ सुल्तानपुर के दरियापुर रोड पर लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने फीता काटकर किया।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.आर.ए वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री नंदी ने कहा लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो गया है।पार्टी कार्यकर्ता हर बूथ पर प्रचंड जीत का परचम लहराने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं।उन्होंने कहा यह चुनाव कार्यालय अब सभी चुनावी गतिविधियों का केंद्र होगा।लोकसभा प्रभारी दुर्गेश त्रिपाठी एवं लोकसभा संयोजक जगजीत सिंह छंगू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र दिया।संचालन जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने किया।जिला कोषाध्यक्ष व कार्यालय की व्यवस्था प्रमुख पूजा कसौधन ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि कार्यक्रम को पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह,पूर्व मंत्री ओमप्रकाश पांडे, क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी,विधायक राजेश गौतम,पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी,पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल,सहकारी बैंक अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह,कृपाशंकर मिश्रा आदि ने संबोधित किया।इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह, डॉ सीताशरण त्रिपाठी,पूर्व विधायक अर्जुन सिंह,सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार,विजय सिंह रघुवंशी,संदीप सिंह,घनश्याम चौहान,धर्मेन्द्र कुमार,शशीकांत पाण्डे,सुनील वर्मा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह त्रिलोकचंदी,आनन्द द्विवेदी,आलोक आर्या, प्रीति प्रकाश, डॉ वेद प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top