विशेष *भारत परिवहन दिवस* राजेश कुमार यादव की कलम से*

Rajesh Kumar Yadav
0


 भारत परिवहन दिवस

10 नवम्बर*

राजेश कुमार यादव की कलम से*

भारत में हर वर्ष 10 नवंबर को परिवहन दिवस (Transport Day) मनाया जाता है। परिवहन दिवस पर लोगों को यातायात के नियमों तथा दुर्घटनाओं को कम करने के बारे में भी बताया जाता है। परिवहन के साधनों में हो रहे दिन प्रतिदिन के सुधार तथा विस्तार के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाता है।

यह दिवस परिवहन क्षेत्र के विकास और उसके संबंध में जागरूकता के लिए मनाया जाता है।

भारत में परिवहन का विकास आजादी के बाद लगातार हो रहा है। 

 सड़क परिवहन, रेल परिवहन, वायु परिवहन और जल परिवहन यहां के यातायात के मुख्य साधन हैं।

सड़क परिवहन सबसे प्रचलित और लोकप्रिय साधन माना जाता है।

वायु परिवहन भारत के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

जल परिवहन माल की ढुलाई तथा उसके आयात तथा निर्यात को काफी मजबूत बनाता है।

 वायु परिवहन में भी भारत ने काफी वृद्धि की है। इसके लिए भारत सरकार की तरफ से कई मंत्रालयों का गठन करके उन्हें और मजबूत करने की कवायद की है। 

 भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में रेल परिवहन को वहां की जीवन रेखा कहा जाता है।

 वहीं भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क परिवहन ही विकास की मंजिल को तय करता है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top