धर्म परिवर्तन की सभा पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा,धार्मिक पुस्तकें और प्रचार सामग्री बरामद,एक अरेस्ट

A G SHAH . Editor in Chief
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

सुल्तानपुर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से धर्म परिवर्तन से जुड़ा मामला सामने आया है।ईसाई मिशनरी के अनुयायियों की धर्म सभा में बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए।कार्यकर्ताओं ने धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले अधिकांश लोग भाग निकले। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से धार्मिक पुस्तकें और प्रचार सामग्री मिली है।

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रामदासपुर गांव में एक घर में सभा चल रही थी।इसी बीच बजरंग दल संयोजक गौरव पांडेय और प्रांजल सिंह वहां पहुंच गए। उन्होंने बताया कि यहां सभा कराने वाले बेचू आजाद उर्फ छेदी लाल गरीब व्यक्तियों व बीमार पुरुष-महिलाओं को ठीक करने का झांसा देकर धर्म परिवर्तन करवाता है।मना करने पर वह भड़क गया और झगड़ा करने पर उतारू हो गया।इसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने लाठी-डंडे लेकर सबको घेर लिया। जानकारी पुलिस को दी।पुलिस के आने से पहले ज्यादातर लोग भाग निकले।

उप निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा, भटमई चौकी इंचार्ज जितेंद्र वर्मा, द्वारिकागंज चौकी इंचार्ज शैलेंद्र प्रताप सिंह ने आरोपी बेचू आजाद को गिरफ्तार कर लिया है।जांच के दौरान मौके से पुलिस ने ईसाई मिशनरी से संबंधित धार्मिक पुस्तकें बरामद की हैं। 

इस मामले में रामपुरदास गांव के जियालाल कोरी ने सामूहिक धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया। उन्होंने बेचू आजाद के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। थानाध्यक्ष प्रेमचंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top