रिपोर्ट राजेश कुमार यादव*
मुंबई महाराष्ट्र
क्या कहा था रश्मिका ने?
रश्मिका मंदाना ने मंगलवार को एएनआई से बात करते हुए मुंबई में बनाए गए अटल सेतु की तारीफ की थी। इस सेतु का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने इसी साल जनवरी में किया था। रश्मिका ने उस ब्रिज की तारीफ करते हुए कहा था कि किसी ने सोचा भी नहीं था कि दो घंटे की यात्रा सिर्फ 20 मिनट में पूरी की जा सकेगी। उन्होंने कहा था कि अब नवी मुंबई से मुंबई, बेंगलुरु से मुंबई और गोवा से मुंबई आना-जाना इतना आसान हो गया कि विश्वास ही नहीं होता, इसलिए यह विकास रूकना नहीं चाहिए।