रिपोर्ट राजेश कुमार यादव
सुलतानपुर- सपा के राष्ट्रीयए अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधायक मोहम्मद ताहिर खान से भीम निषाद को मिठाई खिलाने को कहा। वह भी सुल्तानपुर की। सुल्तानपुर से मिठाई आने में समय लगता सो खजूर खिला कर मुंह मीठा किया। बताते चलें कि 16 मार्च को सपा ने भीम निषाद को सुल्तानपुर से लोकसभा चुनाव लड़ाने के लिए "पहलवान" घोषित किया था। पर,पूर्व विधायकों के विरोध के चलते भीम निषाद का टिकट पार्टी ने 15 अप्रैल को काट दिया और पूर्व विधायकों के स्तर से सुझाए गए नेता पूर्व मंत्री राम भुआल निषाद गोरखपुर को सुल्तानपुर से नया प्रत्याशी घोषित कर दिया। तब से पार्टी के अंदर आया भूचाल रुकने का नाम नही ले रहा है। पार्टी में अब राम भुआल निषाद के नाम पर खुलकर बगावत किया जा रहा है। भीम निषाद का खेमा लखनऊ में इसौली विधायक मोहम्मद ताहिर खान और उनके समर्थकों के साथ डटा हुआ। सोमवर को सुल्तानपुर जिले के इकलौते सपा इसौली विधायक के साथ भीम निषाद की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात हुई। इसौली विधायक और उनके साथ गए समर्थकों और एक पूर्व जिलाध्यक्ष की बात को गौर से सुना,मनन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बस तीन....। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हंसते हुए इसौली विधायक से कहा कि विधायक जी भीम निषाद को सुल्तानपुर की अच्छी मिठाई खिलाओ। सुल्तानपुर से मिठाई आने में समय लगता सो इसौली विधायक ने फौरन सुल्तानपुर वालों के साथ भीम निषाद को खजूर खिला कर मुंह मीठा कर बंद किया। खुशी का सवाल बस तीन...। अब फिर से एक बार सुल्तानपुर के सपाई हैरत में पड़ गए हैं, बस तीन का मतलब क्या है?इसमें उलझ गए हैं। सूत्र बताते हैं कि टिकट "होल्ड"..... है। इस की पुष्टि इसौली विधायक मोहम्मद ताहिर खान ने खुद की है। गवाह जिले के एक पूर्व जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता बने हैं। अब आगे-आगे देखिए होता है क्या।