कंबोडिया में फंसा युवक मालिक को चकमा देकर भारत आया : ग्रेटर नोएडा के कई युवा अभी भी वहीं फंसे, नौकरी के लालच में गए थे विदेश -

A G SHAH
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

ग्रेटर नोएडा  : ग्रेटर नोएडा के कुछ युवकों को नौकरी के लिए कंबोडिया जाना भारी पड़ गया। दरअसल, आईटी क्षेत्र में नौकरी करने के लिए कंबोडिया गए कुछ युवकों को साइबर ठगों ने अपने जाल में फंसकर शिकार बना है। उन्होंने भारत वापस आने के लिए कंबोडिया की राजधानी में दूतावास से संपर्क किया है। काफी युवक भारत लौट भी आए हैं, लेकिन कुछ भी वहीं फंसे हुए हैं। 

यह है पूरा मामला

इस मामले में सेंट्रल नोएडा पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि युवक अपनी मर्जी से गए थे। फरवरी में ग्रेटर नोएडा के दादरी के रहने वाले फैजल सैफी कंबोडिया में साइबर ठगों के जाल से छूटकर भारत वापस आ गए। फैजल के वहां फंसने के बाद उसके सारे पैसे साइबर ठगों ने हड़प लिए थे। जिस नौकरी के लिए काफी युवक वहां गए थे, वह भी नहीं मिली। उसकी समझ में नहीं आ रहा था कि वह भारत कैसे लौटे? फिर इसके लिए फैजल ने एक प्लान बनाया और साइबर ठगों के गिरोह डेविड को अपने झांसे में ले लिया। फैजल सैफी ने गिरोह के सरगना डेविड से कहा था कि वह ऑफिस के लिए भारत जाकर लेडी कॉलर की व्यवस्था करेंगे। 

10-12 युवा अब भी कंबोडिया में फंसे

फैजल की बातों में डेविड आ गया और उसने फैजल को भारत जाने के लिए कह दिया, लेकिन गौतमबुद्ध नगर के 10-12 युवा अब भी कंबोडिया में फंसे हैं। इनको आईटी क्षेत्र में अच्छी नौकरी की बात कहकर ले जाया गया था। बाद में इनको साइबर ठगी में धकेल दिया गया। आपको बता दें कि करीब एक महीने पहले साइबर ठगी गिरोह से जुड़े तीन लोग पकड़े गए थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top