गोलीबारी केस में हथियार सौंपने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, पंजाब से हुई गिरफ्तारी

A G SHAH
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

 मुम्बई

          सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई गोलीबारी मामले में मुंबई पुलिस के हाथ एक और बड़ी सफलता लगी है। गोलीबारी सिलसिले में पुलिस ने गुरुवार को पंजाब से दो लोगों को गिरफ्तार किया है।14 अप्रैल को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई गोलीबारी की घटना ने हर किसी को दंग कर दिया। इस बीच, मुंबई की एक अदालत ने गुरुवार को बांद्रा में बॉलीवुड अभिनेता के आवास के बाहर गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार दो लोगों की पुलिस हिरासत 29 अप्रैल तक बढ़ा दी। अब इस मामले में पुलिस के हाथ एक और बड़ी सफलता लगी है। गोलीबारी के सिलसिले में मुंबई पुलिस ने गुरुवार को पंजाब से दो लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही मामले में बड़ा खुलासा किया है।

पंजाब से दो शख्स गिरफ्तार 

मुंबई में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हाल ही में हुई गोलीबारी के सिलसिले में मुंबई पुलिस ने गुरुवार को पंजाब में दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने कहा कि सुभाष चंदर (37) और अनुज थापन (32) ने 15 मार्च को शूटरों को, हथियार और कारतूस उपलब्ध कराए थे। अधिकारी ने कहा कि दोनों को अपराध शाखा की टीम ने गिरफ्तार कर लिया और उन्हें मुंबई ले जाया जा रहा है।इससे पहले सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में पुलिस ने विक्की गुप्ता (24 वर्ष) और सागर पाल (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया था। दोनों बिहार के रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों को पिछली रिमांड खत्म होने के बाद आज अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को अब 29 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top