एल्विश यादव पर Exclusive Story : खुद का पता नहीं और दूसरों के भविष्य पर दे रहे थे ज्ञान, संगीता जी ने बुरा फंसाया -

A G SHAH
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

नोएडा : बहुत अजीब लगता है, जब किसी व्यक्ति को अपने भविष्य ना पता हो और दूसरे के भविष्य पर ज्ञान देने की बात करता हो। ऐसे ही कुछ एल्विश यादव हैं। जिन्होंने एक वीडियो बनाई कि उनका भविष्य संगीता जी ने बताया, लेकिन शायद संगीता जी ने यह नहीं बताया कि वह अपने कर्मों की वजह से जेल में जा सकता है और जमानत भी नहीं मिल सकती। आइये अब हम आपको पूरी कहानी बताते हैं।

कब शुरू हुए एल्विश यादव के उल्टे दिन

नोएडा में एल्विश यादव के खिलाफ 3 नवंबर 2023 को मुकदमा दर्ज हुआ था। यह मुकदमा सेक्टर-49 कोतवाली में पशु अधिकारी (एनजीओ) पीपल फॉर एनिमल्स के एक प्रतिनिधि ने करवाया था। सांपों के जहर की तस्करी मामले में यह मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। जिनसे पूछताछ के बाद पता चला कि इसमें एल्विश यादव का भी हाथ है। जांच में पता चला कि एल्विश यादव के द्वारा भी सांपों के जहर की सप्लाई की जाती है और रेव पार्टी में पहुंचाया जाता है।

10 मार्च 2024 को जेल गया एल्विश यादव

इस मामले में लगातार जांच चली और पुलिस ने बीते 10 मार्च को एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद एल्विश को गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तमाम सबूत और गवाहों को देखते हुए एल्विश को जेल भेज दिया गया। हालांकि, शुक्रवार को एल्विश यादव की जमानत हो गई है। जिला न्यायालय ने रिहाई का ऑर्डर लुक्सर जेल को भेजा था।

एल्विश यादव पर संकट जारी

 आपको बता दें कि एल्विश यादव के खिलाफ गुरुग्राम और गाजियाबाद में भी मुकदमा दर्ज हैं। एल्विश यादव ने गुरुग्राम में एक यूट्यूबर के साथ मारपीट की थी, जिसकी वजह से मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अलावा गाजियाबाद में एक व्यक्ति को धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। कुल मिलाकर एल्विश यादव के ऊपर भारी संकट है। गुरुग्राम पुलिस उसकी शनिवार को अपने जिले में लेकर चली गई। वैसे तो एल्विश यादव ने एस्ट्रोलॉजिस्ट ऐप पर संगीता जी के माध्यम से अपना भविष्य दिखा दिया था और दूसरों को भी ज्ञान दे रहा था, लेकिन अब वह खुद ही फंस गए हैं। लोगों का कहना है कि दूसरों को ज्ञान देने वाले एल्विश यादव ने शायद अपना भविष्य ठीक से नहीं दिखवाया।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top