रिपोर्ट राजेश कुमार यादव
ग्रेटर नोएडा : भारत के मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव को कोर्ट से झटका मिला है। एल्विश यादव को पेशी के लिए कोर्ट में लाया गया, लेकिन उनको जमानत नहीं मिली और वह दोबारा जेल चले गए हैं। एल्विश यादव के साथ उनके साथी ईश्वर और विनय भी जेल के लिए रवाना हो गए हैं। कुल मिलाकर एल्विश यादव को कोर्ट से झटका मिला है। अभी उनको जेल में ही समय काटना पड़ेगा।
जयहिंद कुमार कर रहे सुनवाई
सांपों के जहर की सप्लाई मामले में गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय में एसीजेएम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इस मामले में अपर मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट जयहिंद कुमार सुनवाई कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को एल्विश यादव को पेशी के लिए कोर्ट में लाया गया। तमाम सबूत और गवाहों को ध्यान रखते हुए उसकी जमानत अभी के लिए रोक दी गई है। इसी के साथ कोर्ट ने एल्विश यादव को वापस जेल भेज दिया है। एल्विश यादव के साथ उसके साथी विनय और ईश्वर को भी जेल भेजा गया है।
रविवार को गिरफ्तार हुआ था एल्विश यादव
आपको बता दें कि सांपों के जहर की सप्लाई मामले में पुलिस ने एल्विश यादव को बीते रविवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने एल्विश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके बाद सोमवार को कोर्ट में पेशी होनी थी, लेकिन वकीलों ने हड़ताल कर दी। जिसके बाद से वह लगातार जेल में बंद है। अब बुधवार को सुनवाई के लिए एल्विश यादव को गौतमबुद्ध नगर कोर्ट में लाया गया।
एल्विश यादव के दो साथी गिरफ्तार
इससे पहले पुलिस ने एल्विश यादव के दो साथी ईश्वर और विनय को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता चला है कि एल्विश यादव का विनय दोस्त है। वहीं, ईश्वर के संपर्क सपेरे राहुल से जुड़े हुए है। ईश्वर और विनय के द्वारा राहुल सपेरे को बुलाया जाता है। पुलिस ने पूछताछ और सबूतों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया।