नोएडा अथॉरिटी में होली : सीईओ ने कर्मचारियों को लगाया प्यार का रंग, बोले- बुरा ना मानो...

A G SHAH
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

नोएडा  : नोएडा प्राधिकरण की कर्मचारी यूनियन नोएडा एम्प्लाइज एसोसिएशन (एनईए) ने सेक्टर छह स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया। नोएडा प्राधिकरण में धूमधाम के साथ होली का त्यौहार मनाया गया। सीईओ डॉक्टर लोकेश एम. सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को गुलाल लगाया। साथ ही लाफ्टर शो में पूरे कलाकार राजीव कुमार के हास्य पर व्यंग्य पर लोगों ने जमकर ठहाके लगाए। छोटे-छोटे बच्चों ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। बरसाना से आए कलाकारों ने फूलों की होली खेलकर कार्यक्रम पूरा शबाब पहुंचा दिया।

सीईओ ने कहा- कर्मचारियों के बिना हम अधूरे

सीईओ डॉ. लोकेश एम. ने  कहा कि "बुरा ना मानो होली है। होली का यह पर्व भारत के हर नागरिक के लिए बेहद खास है। इसलिए हमें सभी गिले-शिकवे दूर करके एक साथ गले लगना चाहिए। हम सभी कर्मचारियों को एक समान मानते हैं। प्राधिकरण में काम करने वाला हर कर्मचारी शहर में विकास को गति दे रहा है। अगर कर्मचारी नहीं होते तो विकास की गति थम जाती। इसलिए हमें छोटे से छोटे कर्मचारियों को भी सम्मान देना चाहिए।"

तीन अधिकारियों को मिला सम्मान

इलाबास गांव में प्राधिकरण की अधिसूचित क्षेत्र और कब्जा प्राप्त जमीन पर माफिया ने कब्जा कर लिया था। इस जमीन को अतिक्रमणकारियों से कब्जा मुक्त कराने को लेकर वर्क सर्किल सात वरिष्ठ प्रबंधक सतेंद्र गिरी ने प्रबंधक अनिल कुमार और मनीषा सिंह के सहयोग से प्रभावी कार्रवाई कर जमीन का अवैध कब्जे से मुक्त कराया। इससे प्रभावित होकर कर्मचारियों और अधिकारियों की हौसला अफजाई के लिए सीईओ ने होली मिलन समारोह में तीनों अधिकारियों को सम्मानित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top