रिपोर्ट राजेश कुमार यादव
सुल्तानपुर जिला पंचायत अध्यक्ष व बल्दीराय ब्लाक प्रमुख शिवकुमार सिंह के नेतृत्व में जिला पंचायत सदस्य नरेश चंद्र उपाध्याय उर्फ दीपू,जिला पंचायत सदस्य सुग्रीव,जिला पंचायत सदस्य चांदनी किन्नर,जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह,जिला पंचायत सदस्य अनीता सोनकर,लम्भुआ नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह उर्फ अंगद व अन्य कार्यकर्ताओं को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।भाजपा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने दूसरे दलों से आए नेताओं का पार्टी में स्वागत किया।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।