कब है माघ अमावस्या, रथ सप्तमी, जया एकादशी, माघ पूर्णिमा, फाल्गुन? देखें फरवरी के प्रमुख व्रत-त्योहार

A G SHAH
0


 राजेश कुमार यादव की कलम से

6 फरवरी, दिन मंगलवारः षटतिला एकादशी.

 10 फरवरी, दिन शनिवारः माघ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ, कलश स्थापना, माघ शुक्ल पक्ष शुभारंभ.

 28 फरवरी, दिन बुधवार: द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी या फाल्गुन संकष्टी चतुर्थी.

 अंग्रेजी कैलेंडर का दूसरा माह फरवरी प्रारंभ होने वाला है. वैसे फरवरी में हिंदू कैलेंडर का 11 माह माघ और 12वां माह फाल्गुन रहेगा. फरवरी 2024 में दो एकादशी, दो प्रदोष, एक शिवरात्रि, एक पूर्णिमा, दो चतुर्थी व्रत आएंगे. इसके अलावा मौनी अमावस्या या माघ अमावस्या का बड़ा स्नान आने वाला है. फरवरी में ही माघ गुप्त नवरात्रि का प्रारंभ होगा. इसमें 10 महाविद्याओं की पूजा करते हैं. वसंत पचंमी और सरस्वती पूजा का उत्सव भी फरवरी में आएगा. सूर्य देव की उपासना का पर्व रथ सप्तमी भी मनाई जाएगी. सूर्य की कृपा से भाग्य चमकेगा. हिंदू कैलेंडर के अंतिम माह फाल्गुन का प्रारंभ फरवरी के अंतिम सप्ताह में होगा. द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी या फाल्गुन संकष्टी चतुर्थी भी फरवरी में है. आइए जानते हैं आचार्य श्री गोपी राम  से कि फरवरी 2024 के प्रमुख व्रत और त्योहार कौन-कौन से हैं और कब आएंगे?

 फरवरी 2024 के प्रमुख व्रत और त्योहार

 2 फरवरी- स्वामी रामानंदाचार्य जयंती।

 4 फरवरी- भीष्म पितामह जयंती।

  6 फरवरी- षटतिला एकादशी व्रत।

 7 फरवरी- प्रदोष व्रत, तिल द्वादशी व्रत।

 8 फरवरी- शिव चर्तुदशी व्रत।

  9 फरवरी- मौनी अमावस्या, प्रयागराज मेला, भ. ऋषभनाथ निर्वाणोत्सव।

10 फरवरी- गुप्त नवरात्रि प्रारंभ, पंचक प्रारंभ।

 12 फरवरी- मुस्लिम सावान मास प्रारंभ।

 13 फरवरी- सूर्य कुंभ संक्रांति, तिलकुंद, वरद चतुर्थी, विनायकी चतुर्थी, जैन भगवान विमलनाथ जयंती।

 14 फरवरी- बसंत पंचमी, सरस्वती प्रकटोत्सव, तक्षक पूजा, पंचक समाप्त।

  15 फरवरी- शीतला षष्ठी व्रत, भ. देवनारायण जयंती।

 16 फरवरी- अचला सप्तमी, मां नर्मदा प्रकटोत्सव, संत महादेव की जयंती, रथ सप्तमी।

 17 फरवरी- भीष्माष्टमी व्रत, भीष्म तर्पण।

 18 फरवरी- महानंदा नवमी, गुप्त नवरात्रि नवमी, रोहिणी व्रत, दादा धनीराम पुण्यतिथि।

 19 फरवरी- संत भाकरे महा. जन्मोत्सव. गुरु गोलवलकर जयंती।

 20 फरवरी- जया (अजा) एकादशी व्रत, भीष्म एकादशी।

21 फरवरी- तिल द्वादशी, भीष्म द्वादशी, प्रदोष व्रत।

 22 फरवरी- भगवान विश्वकर्मा प्रकटोत्सव, प्रभु नित्यानंद एवं गुरु हर राय जयंती।

 23 फरवरी- व्रत की पूर्णिमा, संत गाडगे महाराज एवं स्वामी रामचरण प्रभु जयंती।

 24 फरवरी- संत रविदास जयंती, माघ स्नान समाप्त, माता शबरी जयंती, माघी पूर्णिमा।

 25 फरवरी- अवतार मेहेर बाबा जन्मोत्सव, शब्बे रात, जैन पोडषकारण व्रत पूर्ण।

  28 फरवरी- संकष्टी गणेश चतुर्थी (चंद्रो.रा.09.10 पर) होगा।

 फरवरी के खास दिवस-

इन सबके अलावा 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस, 6 फरवरी को लता मंगेशकर पुण्य. 11 फरवरी पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि, 13 को जयंती, सरोजनी नायडू जयंती, 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे और निराला जयंती, 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती, 26 फरवरी को वीर सावरकर दिवस तथा 27 फरवरी को चंद्रशेखर आजाद शहीद दिवस और 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस भी मनाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top