पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनाई गई पुण्यतिथि

A G SHAH
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

सुल्तानपुर- भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को बल्दीराय मंडल के पारा बाजार में एकात्म मानववाद दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 56वीं पुण्यतिथि मनाई।मंडल अध्यक्ष राजधर शुक्ला के संयोजन में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए आचार्य सूर्यभान पांडे ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय कुशल संगठनकर्ता थे। वह अन्त्योदय और एकात्म मानववाद दर्शन के जनक रहे। उनके सिद्धांतों को साकार करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।मंडल अध्यक्ष राजधर शुक्ला ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का दर्शन देश और समाज को दिया। उनसे प्रेरित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्य कर रहे हैं। उन्हीं के विचारों पर चलकर भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनी है।पंडित दीनदयाल कुशल संगठनकर्ता थे। अन्त्योदय और एकात्म मानववाद के जनक रहे। उनके सिद्धांतों व सपनों को साकार करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा विशाल जायसवाल,पंकज शुक्ला,श्रीनिवास शुक्ल,अमर बहादुर पप्पू,अमर दीप शुक्ला,फैयाज अहमद आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top