रिपोर्ट राजेश कुमार यादव
सुल्तानपुर- भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए इसौली विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ो की संख्या में अमेठी के लिए रवाना हुए कांग्रेसी। बल्दीराय,कुड़वार,धनपतगंज व दूबेपुर ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी बल्दीराय के पारा चौराहे पर हुए एकत्रित। राहुल गांधी व भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लगे नारे। इसौली-मुसाफिरखाना होते हुए सभा स्थल व स्वागत कार्यक्रम के लिए अमेठी रवाना हुए कांग्रेसी। इस मौके पर जिला महासचिव काली सहाय सिंह,मोहम्मद इमरान खान, हौसिला पाण्डे, जरार खां, केवल जीत सिंह व मिठ्ठू लाल मौर्य आदि लोग रहे मौजूद।