सम्पत्तियों के विरूद्ध वसूली 1785319 किया नगर निगम नगर निगम के दुकान एवं आवासों का किराया लाईसेन्स शुल्क का तत्काल भुगतान सुनिश्चित करें

A G SHAH . Editor in Chief
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

गोरखपुर।नगर निगम द्वारा सम्पत्ति कर के बकायेदारों के विरूद्ध अपनी कार्यवाही को निरन्तर जारी रखते हुये आज कुल रूपया 1785319.00 सम्पत्तियों के विरूद्ध वसूली की कार्यवाही की गयी जोन-01 में जोनल अधिकारी कुनअनुष्का सिंह, व कर अधीक्षक  बृजेन्द्र लाल, जोन 02 में जोनल अधिकारी  नर्वदेश्वर पाण्डेय, जोन-03 में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय, जोनल अधिकारी  सुरेन्द्र सिंह व कर अधीक्षक  ओम प्रकाश यादव, जोन-04 में कर अधीक्षक श्री विपुल विक्रम राय, जोनल अधिकारी  अविनाश प्रताप सिंह, के द्वारा अलग-अलग अभियान संचालित किया गया। उक्त अभियान में की गयी वसूली 

1- जोन-01 भवन सं० 121B, 301R से कुल रूपया 78416.00 सम्पत्ति कर की वसूली प्राप्त हुई।

2- जोन-02 भवन सं० 132 से कुल रूपया 700000.00 सम्पत्ति कर की वसूली प्राप्त हुई।

3- जोन-03 भवन सं०- 33E से कुल रूपया 607770.00 सम्पत्ति कर की वसूली प्राप्त हुई।

4- जोन-04 भवन सं०- 585, 35, 15C व 898A से कुल रूपया 399133.00 सम्पत्ति कर की वसूली प्राप्त हुई।

उपरोक्त कार्यवाही के दौरान जोन-03 में नगर निगम प्रवर्तन दस्ता तथा थाना कैण्ट का पुलिस बल कार्यवाही के दौरान उपस्थित रहा जोन-04 में भी प्रवर्तन दस्ता ने वसूली अभियान में योगदान दिया इसके अतिरिक्त उक्त कार्यवाही के दौरान जोन-02 में  मनोज पाण्डेय, राजस्व वसूलीकर्ता जोन-03 में  मनोज कुमार तिवारी, राजस्व वसूलीकर्ता व जोन-04 में  अजय सिंह,  दुर्गेश सिंह व अन्य राजस्व वसूलीकर्ता उपस्थित रहें।

नगर आयुक्त  द्वारा सम्पत्ति कर एवं राजस्व विभाग के समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को स्पष्ट रूप से सचेत कर दिया गया है कि वसूली में रूचि न लेने वाले कार्मिक कड़ी कार्यवाही हेतु तैयार रहें तथा इसके साथ ही नगर निगम के समस्त बकायेदारों को भी यह निर्देश दिये गये है कि अपना बकाया सम्पत्ति कर नगर निगम दुकान एवं आवासों का किराया एवं लाईसेन्स शुल्क का भुगतान तत्काल सुनिश्चित करें अन्यथा की स्थिति में नगर निगम उनकी सम्पत्ति को सील करने व कुर्की करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top