नोएडा : सपा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव हीरालाल यादव ने कहा- चुनाव में दिखेगा अनुभव और युवा जोश संगम -

A G SHAH . Editor in Chief
0

 


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

नोएडा : समाजवादी पार्टी ने साल 2024 में होने वाले आम चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी हाइकमान अपने कर्मठ नेताओं को आगे लाने की पहल की है। इसी कड़ी में नोएडा के सेक्टर-75 निवासी हीरालाल यादव को समाजवादी पार्टी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

अखिलेश यादव के निर्देश पर हुई नियुक्ति

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हीरालाल यादव बीते दो दशक से पार्टी के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूर्व में वह समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनकी निष्ठा को देखते हुए पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उन्हें समाजवादी पार्टी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। 

चुनाव में दिखेगा अनुभव और युवा जोश

नवनियुक्त प्रदेश सचिव हीरालाल यादव ने बताया कि पार्टी पूरे दमखम से आम चुनाव में उतरेगी। पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका जोर पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाना है। चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में पार्टी वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और युवा जोश का भरपूर इस्तेमाल कर देश की सत्ता से बीजेपी को बेदखल करना है। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव राम गोपाल यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का आभार व्यक्त किया है ।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top