बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार लगेगा बड़हलगंज में

A G SHAH
0




रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

बड़हलगंज।बाबा बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार के लिए आयोजकों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बड़हलगंज के लेटाघाट पर बाबा बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार के लिए भव्य पंडाल सजने लगे हैं। जानकारी के अनुसार इसमें करीब दो लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।इस आयोजन समिति के राहुल तिवारी ने बताया,कि बाबा बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार के लिए 15 से 19 जनवरी तक रोजाना एक लाख लोगों के ठहरने,भोजन,स्नान और प्रसाद की व्यवस्था की गई है।और कहा कि बागेश्वर धाम सरकार के दिव्य दरबार का गोरखपुरवासी भी जल्द ही साक्षात दर्शन करने के साथ ही शामिल भी हो सकेंगे।दिव्य दरबार का आयोजन 15 से 19 जनवरी तक होगा।इसमें पं. धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा का भी आयोजन किया जाएगा।इस दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री दिव्य दरबार लगाएंगे और हनुमंत कथा भी सुनाएंगे।इसके लिए यहां बड़हलगंज के लेटाघाट पर तैयारियां जोरो सोरो से शुरू हो गई हैं। हो रही है भव्य तैयारी, दो लाख भक्तों के आने की उम्मीद

बाबा बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार के लिए आयोजकों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बड़हलगंज के लेटाघाट पर भव्य पंडाल सजने लगे हैं। इसमें करीब दो लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।आयोजन समिति के राहुल तिवारी ने बताया कि 15 से 19 जनवरी तक रोजाना एक लाख लोगों के ठहरने,भोजन, स्नान और प्रसाद की व्यवस्था की गई है।जो की पूरी तरह निशुल्क होगा।इसके साथ ही दरबार के दौरान भक्तों की अर्जी भी लगेगी। किसी भी चीज के लिए यहां किसी तरह का कोई शुल्क नहीं होगा।अगर कोई अर्जी लगवाने, VIP व्यवस्था से मुलाकात या किसी तरह का प्रलोभन देकर पैसों की डिमांड करता है तो तत्काल इसकी शिकायत की जाए। दिव्य दरबार को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

पं. धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार का आयोजन गोरखपुर में भाजपा नेता राहुल तिवारी,मदरिया कुटी के महंत श्रीशदास महाराज, भाजपा विधायक राजेश त्रिपाठी, व्यापारी संजय सोनी और की ओर से आयोजित किया जा रहा है।राहुल तिवारी ने बताया,लंबे समय से पं. धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार यहां सजाने की बात चल रही थी।लेकिन, उनकी व्यस्तता के चलते यह प्रोग्राम नहीं मिल पा रहा था।इस बार उन्होंने खुद 15 से 19 जनवरी तक का समय गोरखपुर के लिए सुनिश्चित किया है। ऐसे में उनके स्वागत से लेकर उनके दिव्य दरबार को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top