गाजियाबाद में अभियान से दहशत : 60 हजार जुर्माने के साथ दो कुंटल पॉलीथिन जब्त, प्रतिबंधित सामग्री रखने पर हुई कार्रवाई -

A G SHAH
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

गाजियाबाद : प्रतिबंधित पॉलिथीन के विरुद्ध वृहद स्तर पर कार्रवाई देखने को मिली है। मोहन नगर जोन में प्लास्टिक मुक्त तथा जन जागरूकता अभियान चलाया गया। गरिमा गार्डन क्षेत्र में 120 माइक्रोन से कम वर्ग वाली प्लास्टिक को जब्त कर जुर्माना भी लगाया गया। कर्नल दीपक शरण ने बताया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक की रोकथाम के लिए शहर में लगातार कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को मोहन नगर जोन में कार्रवाई की गई। इसमें लगभग दो कुंटल प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त किया गया। उस पर 60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

यह है पूरा मामला

गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शहर में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। दुकानदारों तथा पटरी व्यापारियों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की अपील की जा रही है। सोमवार को गाजियाबाद के मोहन नगर जोन में अभियान चलाया गया। जहां बड़े स्तर पर दुकानदार प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग करते पाए गए। अभियान के तहत दुकानदारों से लगभग दो कुंटल पॉलीथिन जब्त की गई और 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। बता दें कि 120 माइक्रोन से कम वर्ग वाली प्लास्टिक प्रतिबंधित की श्रेणी में आती है। नगर निगम के अधिकारी केवल प्रतिबंधित श्रेणी में आने वाली प्लास्टिक की पॉलिथीन को जब्त कर रहे हैं।

दुकानदारों में भय

नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे प्लास्टिक मुक्त अभियान से दुकानदारों में कार्रवाई का भय है। इससे काफी हद तक सुधार भी देखने को मिल रहा है। बाजारों में लोग खरीदारी के लिए घरों से थैले लेकर सामान लेने के लिए आ रहे हैं। महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर गाजियाबाद को प्लास्टिक मुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। व्यापारी वर्ग गाजियाबाद नगर निगम के इस अभियान से चिंतित है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top