रिपोर्ट राजेश कुमार यादव
गाजियाबाद : गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला बुधवार शाम खेत से घास लेकर घर लौट रही थी। तभी महिला का गला घोंटकर उसे ईंख के खेत में खींचा गया और उसके साथ छेड़छाड़ की गई। महिला ने घर जाकर अपने पति को आपबीती बताई। पीड़ित महिला और उसके पति ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
यह है पूरा मामला
मसूरी थाना क्षेत्र निवासी महिला का आरोप है कि बुधवार शाम वह घास लेकर घर वापस लौट रही थी। तभी बड़का आरिफपुर निवासी रिजवान ने उसका गला घोंटकर उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर रिजवान ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी और गला घोंटकर उसे पास में स्थित ईंख के खेत में ले गया, जहां उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। इससे महिला के गले पर घाव हो गया। घर पहुंचकर महिला ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपने पति को दी। उसके बाद मसूरी थाने में महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
क्या कहती है पुलिस