दुष्कर्म के आरोपियों को भाजपा टिकट देती है, यूपी जोड़ो यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह:अजय राय

A G SHAH
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

अमरोहा।उत्तर प्रदेश के गजरौला में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा।अजय राय कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुष्कर्म के आरोपियों को टिकट देकर उनको विधायक बनाने का काम करती है। भला हो न्याय पालिका का, जिसके चलते उत्तर प्रदेश में भाजपा के विधायकों पर कार्रवाई हुई।अजय राय ने भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने की रणनीति बनाई।

रविवार रात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गजरौला पहुंचे।यहां पर एक पैलेस में अजय राय ने प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा पर निशाना साधा।अजय राय ने कहा कि भाजपा दुष्कर्म के आरोपियों को टिकट देती है। उनको जिताकर विधानसभा में भेजती है। उत्तर प्रदेश में भाजपा के कई विधायक आपराधिक प्रवृत्ति के हैं।

अजय राय ने कहा कि न्यायपालिका ने अपना डंडा चलाया, जिसके चलते दुष्कर्म के आरोपी विधायक की सदस्यता चली गई।अजय राय ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के साथ ही लोगों को जोड़ने के लिए यूपी जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है, जिसकी शुरुआत 20 दिसंबर को सहारनपुर से की गई।

अजय राय ने कहा कि अमरोहा जिले में सोमवार को 28 किमी यूपी जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी।अजय राय ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से यात्रा को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान विदित चौधरी, जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया, रिजवान कुरैशी, शिव पांडे, मकसूद आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top