पत्नी की हत्या कर लाश के पास सोया पति पुलिस को पिता ने दिया सूचना ,आरोपी गिरफ्तार

A G SHAH
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

गोरखपुर। हरपुर  बुदहट थाना क्षेत्र में  हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां पर एक ने शख्स अपनी पत्नी की हत्या कर रात में लाश के साथ सो गया। बहू की हत्या हो जाने की भनक ससुर को लगी तो उन्होंने पुलिस बुला ली। पुलिस कमरे में पहुंची तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गई।बिस्तर पर महिला की लहूलुहान लाश पड़ी थी और उसके पास ही पति सो रहा था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मायके वालों ने उसके खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

आरोपी अनिल बाहर रहकर कमाता है। उसकी पत्नी प्रियंका अपनी ससुराल गनौरी रहती थी। मंगलवार को ही अनिल घर लौटा था। देर शाम से ही पत्नी प्रियंका से उसका झगड़ा हो रहा था। फिर दोनों अपने कमरे में चले गए। काफी देर बाद तक जब कमरे से दोनों बाहर नहीं आये तो पिता मुन्नीलाल ने खाना खाने के लिए अनिल को आवाज लगाई। अनिल ने डांटकर मुन्नीलाल को भगा दिया।

इसके बाद मुन्नीलाल अपने कमरे में लौट आए लेकिन जब काफी समय तक घर में बहू की आवाज नहीं सुनाई पड़ी तो मुन्नीलाल को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो अंदर का नजारा देखकर हर कोई दंग रह गया। अनिल अपनी मृत पत्नी प्रियंका के साथ सोता मिला। प्रियंका के गले पर चोट के निशान मिले। उसके चेहरे पर भी घाव के निशान मिले हैं। पुलिस ने तत्काल आरोपी पति अनिल को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम भेजवाया। दोनों की कोई संतान नहीं है।

 हरपुर-बुदहट क्षेत्र के गनौरी गांव के रहने वाले मुन्नीलाल बेलदार के तीन बेटे हैं। सबसे छोटे अनिल बेलदार (उम्र 30 वर्ष) की शादी तीन साल पहले खलीलाबाद कोतवाली के महदेवा गांव की प्रियंका बेलदार (उम्र 28 वर्ष) के साथ हुई थी।

प्रियंका की मौत की सूचना पर महदेवा, खलीलाबाद से उसकी मां और मायके से लगभग 50 की संख्या में लोग हरपुर-बुदहट थाने के गनौरी गांव पहुंच गए और हंगामा करने लगे। सीओ खजनी ने सबको समझाबुझाकर शांत कराया। बुधवार की सुबह मृतका की मां आरती देवी पत्नी स्व.रामनेवास ने अपने दामाद के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी अनिल के खिलाफ दहेज के लिए हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top