प्रयागराज उत्तर प्रदेश, क्रूरता की इन्तेहा, पहले रेप ,फिर ह्त्या आंखे निकाल शव को पेड़ से लटकाया,

Rajesh Kumar Yadav
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव 

प्रयागराज उत्तर प्रदेश

दिनांक 19 मार्च 2025

प्रयागराज में 21 साल की BA छात्रा की हत्या कर दी गई। मंगलवार को उसकी लाश घर से 8 किमी दूर 15 फीट ऊंचाई पर पेड़ से लटकी मिली। आंखों पर गहरे जख्म हैं। आशंका है कि हत्यारों ने उसकी आंखें नोच डाली। पूरी बॉडी पर चोट के निशान हैं। आसपास के लोगों ने पेड़ से लटकी लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर परिजन भी स्पॉट पर पहुंचे। गुस्साए परिवार के लोगों ने लाश को करीब 2 घंटे तक नीचे उतरने नहीं दिया। पुलिस के अधिकारियों ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लाश को पेड़ से उतारा जा सका।

कपड़े अस्त-व्यस्त मिले। परिजनों और पुलिस को आशंका है कि लड़की के साथ रेप किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद रेप की पुष्टि हो सकेगी। जिस जगह पर लाश मिली है, वह इलाका सोरांव है। परिजन बोले- गांव का लड़का परेशान करता था मंगलवार दोपहर बेनीपुर गांव के लोगों ने पेड़ से लटकी हुई लड़की की लाश देखी। उन्होंने गांववालों और पुलिस को इस बारे में बताया। पुलिस ने क्राइम स्पॉट को ब्लॉक किया। लाश को नीचे उतारने का प्रयास किया। मगर, परिवार के लोग अड़ गए। वह गांव के ही एक लड़के पर आरोप लगा रहे थे। कहना था कि एक लड़का मोबाइल पर फोन करके परेशान करता रहता था।

शुरुआती छानबीन के बाद पुलिस ने परिवार के लोगों से कहा- हमें अपनी कार्रवाई करने दीजिए। लड़के को अरेस्ट किया जाएगा। 2 घंटे तक हंगामा चला। इसके बाद बॉडी को नीचे उतारा जा सका। आखिरी बार 16 मार्च को दिखी थी छात्रा शुरुआती छानबीन में सामने आया कि लड़की की आंखें नहीं थी। कपड़े अस्त-व्यस्त मिले। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि लड़की के साथ रेप हुआ है। लड़की बेनीपुर गांव की रहने वाली थी। वह बीए की पढ़ाई कर रही थी। 16 मार्च को सुबह करीब 8 बजे छात्रा घर से निकली। परिवार के लोगों ने बताया, जिस वक्त वह घर से बाहर निकली, फोन पर बात कर रही थी। अमूमन वह जल्दी घर लौट आती है। क्योंकि पढ़ाई के लिए वह गांव में अपनी सहेलियों से मिलने जाती रहती थी। जब वह नहीं लौटी, तब ढूंढना शुरू किया। मगर कुछ पता नहीं चला। मऊआइमा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी। पुलिस ने लड़की की तस्वीर थानों में भेजी, मगर कुछ पता नहीं चला। आज सुबह लाश मिली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top