रिपोर्ट राजेश कुमार यादव
लखनऊ*। समाजवादी पार्टी के मुख्यालय पर एक होर्डिंग लगी है। जिसमें लाइनें गढ़ी गई हैं *"उत्तराखंड पुकारता है, डिम्पल जी आईए, देवभूमि को ढोंगियों से बचाइये।"*
सपा नेता अरविंद कुमार उनके हवाले से यह संदेश दिया गया है कि देव भूमि में जनता सांसद डिंपल को पुकार रही है।
अरविंद कुमार ने बताया कि आने वाले समय में समाजवादी पार्टी बड़े विकल्प के रूप में उभरेगी। उत्तराखंड में आम जनता कि समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। युवाओं में कुछ करने की लालसा तो है लेकिन उनको अवसर से दूर रखा गया है। आज नवजवानों में सरकार के प्रति घोर निराशा है।
अरविंद कुमार ने बताया कि किसानों की हालत बद से बत्तर होती जा रही है। किसानी के क्षेत्र में उनको कोई फायदा नहीं हो रहा जबकि किसानों पर निरंतर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है।
उन्होंने बताया कि देवभूमि एक शांतप्रिय प्रदेश हुआ करता था लेकिन जबसे भाजपा की सरकार आईं है वहां पर भी अराजकता बढ़ गई है बहन बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ की घटनाओं में काफी इजाफा होता देखा जा रहा है। लोगों के मन में एक दहशत का वातावरण छाया है। इसी सब के चलते ग्रामीणों में अब मांग उठने लगी है कि समाजवादी पार्टी की सांसद डिम्पल यादव उत्तराखंड में लोगों के बीच आयें।
अरविंद कुमार ने बताया कि उत्तराखंड की सीधी और भोली-भाली जनता को डिंपल से उम्मीदें हैं। डिम्पल यादव की सादगी और बोलने का अंदाज यहां की जनता को खूब भाता है।
उन्होंने बताया कि पहाड़ के लोग कभी किसी के साथ छल नहीं करते वह सदैव समर्पण की भावना ही रखते हैं। इसी वजह से डिंपल यादव को पूरा उत्तराखंड पसंद करता है और इसी वजह से लोग उनके आगमन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। अरविंद कुमार ने कहा कि पहाड़ इस बार बदलाव चाहता है जिसके लिये समाजवादी पार्टी बेहतर विकल्प बन कर लोगों के बीच जा रही है।