हरियाणा/पंजाब, दिल्ली मे BJPसरकार ,हरियाणा मे पटाखे फूटे ,जलेबी बंटी ,विनेश फोगाट बोली ,मुझे दिल्ली का कुछ नही पता ,CMबोले मेरी भविष्यवाणी सच हुई

Rajesh Kumar Yadav
0


 दिल्ली में BJP सरकार, हरियाणा में पटाखे फूटे, जलेबी बंटी:विनेश फोगाट बोलीं- मुझे दिल्ली का कुछ नहीं पता; CM बोले- मेरी भविष्यवाणी सच हुई

रिपोर्ट राजेश कुमार यादव 

हरियाणा/पंजाब

रेवाड़ी में भाजपा जिला अध्यक्ष ने जलेबियां बांटी तो हिसार और जालंधर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डांस किया।

दिल्ली में 27 साल बाद BJP की सरकार बनने की खुशी में हरियाणा और पंजाब में भाजपा ने शनिवार को जश्न मनाया। हरियाणा के अधिकतर जिलों में भाजपा कार्यकर्ता जलेबी और पटाखे फोड़े। रेवाड़ी में भाजपा की जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ने थाली भरकर जलेबियां बांटी। लुधियाना और जालंधर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डांस किया और पटाखे फोड़कर खुशी मनाई।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पर अपना पुराना वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा- 'मेरी भविष्यवाणी सच हुई। केजरीवाल ने हरियाणा की मिट्टी को अपमानित करने का काम किया है। वो जब हरियाणा के नहीं हुए तो दिल्ली के कैसे होते?'

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने कहा- 'पिछले 11 सालों के दौरान दिल्ली के लोग परेशान थे। उन्होंने विधानसभा चुनाव में पूरा गुस्सा निकाला है। केजरीवाल केवल भ्रष्टाचारी ही नहीं, बल्कि उनके काले कारनामे भी बहुत हैं। केजरीवाल का यही हश्र होना था।'

उधर, जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने दिल्ली चुनाव पर बोलने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मुझे वहां का कुछ नहीं पता।

विनेश फोगाट से दिल्ली चुनाव पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं तो गांव में घूम रही हूं।

विनेश फोगाट से दिल्ली चुनाव पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं तो गांव में घूम रही हूं।

नायब सैनी ने यमुना का मुद्दा उठाया

4 महीने पहले ही हरियाणा में भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाई है। चूंकि दिल्ली हरियाणा से सटी हुई है, इस वजह से हरियाणा के CM नायब सैनी से लेकर कई दिग्गज नेता दिल्ली में प्रचार में डटे हुए थे।

अरविंद केजरीवाल ने जब BJP सरकार पर यमुना में जहर मिलाने का आरोप लगाया तो CM नायब सैनी ने ही मोर्चा संभाला था। उन्होंने न केवल हरियाणा में यमुना का पानी पिया बल्कि दिल्ली जाकर भी यमुना के पानी की गंदगी का सच बताया था।

लुधियाना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर दिल्ली जीत का जश्न मनाया।

लुधियाना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर दिल्ली जीत का जश्न मनाया।

CM मान ने 40 जगह प्रचार किया था

पंजाब में दिल्ली के रिजल्ट को देखकर मायूसी है। दिल्ली के बाद पंजाब ही ऐसा राज्य है, जहां आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनी है। ऐसे में उन्हें उम्मीद थी कि दिल्ली में लगातार चौथी बार AAP की सरकार बनेगी।


CM भगवंत मान ने दिल्ली में 28 जनवरी से 3 फरवरी तक प्रचार किया था। इस दौरान उन्होंने करीब 40 जगहों पर प्रचार किया। जिनमें सीएम आतिशी की कालकाजी सीट के अलावा पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जंगपुरा सीट भी शामिल है।


दिल्ली की जीत पर जश्न के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग पढ़ें...

अपडेट्स

6 मिनट पहले

नूंह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया

नूंह में भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

23 मिनट पहले

अमृतसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्‌डू बांटे

अमृतसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में पार्टी की जीत का जश्न मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक स्थित जिला कार्यालय में ढोल की थाप पर भंगड़ा किया, लड्डू बांटे और आतिशबाजी की।

संधू ने कहा कि दिल्ली की जनता ने केजरीवाल सरकार को नकार कर साबित कर दिया है कि उन्हें मुफ्त की योजनाओं की नहीं, बल्कि व्यापार, रोजगार और विकास की जरूरत है। उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में अपने वादे पूरे नहीं किए, इसलिए जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top