खााकी के दामन मे लगी दाग सीतामढ़ी के थाने में मचा बवाल, महिला CO और दारोगा के बीच हाथापाई; DM-SP तक पहुंची बात
रिपोर्ट राजेश कुमार यादव
बिहार* : सीतामढ़ी जिले के परिहार प्रखंड की अंचलाधिकारी मोनी कुमारी व थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम के बीच मारपीट हुई है। कहा जा रहा है कि जनता दरबार के समापन के बाद थानाध्यक्ष और अंचलाधिकारी के बीच विवाद शुरू हो गया, जो मारपीट में तब्दील हो गया।मिली जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष ने अंचलाधिकारी को यह कहकर रोकना चाहा कि शराब विनष्टिकरण का काम खत्म करके जाइए। इस पर महिला सीओ मोनी कुमारी का कहना था कि ठीक है सारी तैयारी कराइए तब तक बेला थाने वाले जनता दरबार से निपटकर आ जाती हूं।मगर थानाध्यक्ष कहने लगे कि नहीं पहले यहां का काम निपटाइए, तब कहीं जाइएगा। इस पर सीओ ने कहा ठीक है तब तक अंचल का कामकाज देखकर आ जाती हूं, यह बात भी थानाध्यक्ष मानने को तैयार नहीं थे। विवाद का यहीं कारण रहा।थाना प्रभारी और महिला सीओ के बीच मारपीट की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी रिची पाण्डेय एवं एसपी मनोज कुमार तिवारी तुरंत परिहार पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों से बात की और मामले की जानकारी ली। थाने पर शनिवारीय जनता दरबार के लिए अंचलाधिकारी मोनी कुमारी परिहार थाने पर पहुंची हुई थीं।इसके बाद उन्हें उसी प्रखंड के बेला थाने पर जनता दरबार में शामिल होना था। भूमि विवाद से संबंधित मामलों के थाने स्तर पर निष्पादन के लिए प्रत्येक शनिवार को सभी थानों पर जनता दरबार आयोजित किए जाते हैं, जिसमें दोनों पक्षों की बातें सुनकर एवं दस्तावेज का अवलोकन करके थानाध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी संयुक्त रूप से मामले का निष्पादन करते हैं।