लखनऊ उत्तर प्रदेश < क्या जहां मुस्लिम वोटर अधिक है वहां केवल मुस्लिम विधायक ही जीतना चाहिए, राजा भइया

Rajesh Kumar Yadav
0


 क्या जहाँ मुस्लिम वोटर अधिक हैं वहाँ केवल मुस्लिम विधायक ही जीतना चाहिए : राजा भइया

रिपोर्ट राजेश कुमार यादव 

लखनऊ। विधान सभा में सोमवार से शुरू हुए शीतकालीन सत्र में बोलते हुए जनसत्ता दल संसदीय दल के नेता रघुराज प्रताप सिंह "राजा भइया" ने कहा कि नवाब साहब (सम्भल से सपा विधायक इकबाल महमूद) ने कहा कि कुंदरकी में वोटों की लुट हुई है। जहां 65 प्रतिशत मुसलमान और 35 प्रतिशत हिन्दू वोटर हैं, वहां से रामबीर सिंह कैसे विधायक बन गए। राजा भइया ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कहना गलत नहीं है। क्या यह क्राइट एरिया, मापदंड में यह मान लिया जाए कि यहां हिंदू वोटर अधिक हैं वहां हिंदू विधायक को ही जितना चाहिए। जहां मुस्लिम वोटर अधिक हैं वहां मुस्लिम विधायक ही जितना चाहिए। नवाब साहब का यह वक्तव्य उस निर्वाचित सदस्य को लुटेरा कहना उनका अपमान है। यह तो आपत्तिजनक है। उन्होंने इस शब्दों को सदन की कार्रवाई से हटाए जाने की मांग की। सम्भल में हुई घटना पर अपनी बात रखते हुए "राजा भइया" ने कहा कि न्यायालय यदि किसी मंदिर पर सर्वे करने का निर्देश देती हो तो किसी भी सनातनी और हिंदू को कोई आपत्ति नहीं होगी। हमने किसी का धर्मस्थल तोड़कर अपने धर्मस्थल नहीं बनाए। करें जहां सर्वे करना हो। हमने कभी पत्थरबाजी नहीं की। हम न्यायालय का हमेशा सम्मान करते हैं। न्यायालय आदेश को चुनौती देना था तो उन्हें उससे बड़े अदालत में जाना चाहिए था। पुलिस प्रशासन पर पत्थरबाजी करने की क्या आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही लाइव देखी जाती है और रिकॉर्ड रहता है। अभी तक जितने भी लोग सम्भल की घटना को लेकर सदन में बोले हैं किसी ने भी पत्थरबाजी की बात नहीं की। मैं यहां यह पूछना चाहता हूं कि क्या पत्थरबाजी करने से न्यायालय का आदेश बदल जाता है। उन्होंने सदन में कहा कि पुलिस और प्रशासन के लोग जो घायल हुए है उनके प्रति किसी ने कोई चिंता और पीड़ा व्यक्त नहीं की। यह बहुत गंभीर मामला है। उन्होंने सदन में बहराइच में 22 साल का एक नौजवान राम गोपाल मिश्र की निर्मम हत्या का भी जिक्र किया। कहा कि उसकी शादी चार महीने पहले हुई थी। इतनी गोलियां चली, नाखून भी निकाल लिए गए। अपराध क्या था तो उसने अपने धर्म का एक झंडा लगा दिया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top