>फ्रांस < फ्रांस मे चक्रवात, चिडो से बड़ी तबाही 12से अधिक लोगों की मौत

Rajesh Kumar Yadav
0


 फ्रांस में चक्रवात 'चिडो'' से बड़ी तबाही, 12 से अधिक लोगों की मौत

रिपोर्ट राजेश कुमार यादव 

फ्रांस 

हिंद महासागर में फ्रांसीसी क्षेत्र मायोट में चक्रवात 'चिडो' के कारण कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। फ्रांस के गृह मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि घायलों की सटीक संख्या अभी ज्ञात नहीं है लेकिन मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।मायोट के एक अस्पताल ने बताया कि वहां भर्ती नौ लोगों की हालत गंभीर है और 246 अन्य घायल हैं।

उष्णकटिबंधीय चक्रवात दक्षिण-पूर्वी हिंद महासागर से होकर गुजरा, जिसका असर कोमोरोस और मेडागास्कर पर भी पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि मायोट सीधे चक्रवात के रास्ते में पड़ा और शनिवार को उसे भारी नुकसान हुआ। मायोट के प्रीफेक्ट (शीर्ष अधिकारी) ने कहा कि यह 90 सालों में मायोट में आया सबसे भीषण चक्रवात था। 'चिडो' अब अफ्रीकी मुख्य भूभाग मोजाम्बिक में पहुंच चुका है, जहां आपातकालीन अधिकारियों ने आशंका जताई है कि दो उत्तरी प्रांतों में 25 लाख लोग प्रभावित हो सकते हैl

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top