IPL Retention से मालामाल हो गए यह क्रिकेटर, एक की सैलरी बढ़ गई 700 गुणा

A G SHAH . Editor in Chief
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

नई दिल्ली

आईपीएल रिटेंशन ने कई खिलाड़ियों की जिंदगी बदल दी है। फ्रेंचाइजियां जोकि महत्वपूर्ण क्रिकेटरों से एक जैसी कीमतों पर काम ले रही थी, अब रिटेन प्लेयरों को स्थाई राशि देने को मजबूर हो गई है।

इस कारण कई क्रिकेटर ऐसे हैं जिनकी सैलरी में 700 गुणा तक बढ़ोतरी हो गई है। कहा जाता है कि आईपीएल की रिटेंशन नीति ने कई क्रिकेटर को मोटी रकम दिला दी है। आइए जानते हैं कौन से हैं वो क्रिकेटर जो इस नीति के कारण मालामाल हो गए हैं-

ध्रुव जुरेल जुरेल को 2022 में राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख कीमत पर खरीदा गया था। दो साल ही में वह अपनी टीम के लिए इतने प्रमुख हो गए हैं कि उन्हें भविष्य का सितारा मानकर रिटेन कर लिया गया है। उन्हें अब 14 करोड़ रुपए मिलेंगे जोकि 20 लाख के मुकाबले 700 गुणा ज्यादा है।

मयंक यादव लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज ने पिछले सीजन में 157 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। वह नई सनसनी हैं। लखनऊ ने उन्हें 2023 में 20 लाख में खरीदा था। उस साल वह खेल नहीं पाए थे लेकिन 2024 सीजन में उन्होंने ऐसी धूम मचा दी कि लखनऊ प्रबंधन ने उन्हें 11 करोड़ की राशि देकर रिटेन कर लिया है।

रजत पाटीदार पाटीदार की जब आईपीएल में एंट्री हुई थी तो उन्हें मात्र 20 लाख रुपए ही मिले। बड़ी टीमों के खिलाफ दबाव में प्रदर्शन का ईनाम उन्हें मिला है कि अब उन्हें आरसीबी जैसी टीम ने रिटेन कर लिया है। पाटीदार को रिटेंशन के कारण 11 करोड़ की रकम मिलेगी।

रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वन मैच वंडर बनकर उभरे रिंकू सिंह की किस्मत भी चमक रही है। वह 2022 में 55 लाख की कीमत पर बिके थे। उन्होंने पिछला सीजन इन्हीं पैसों में खेला था। उन्हें कोलकाता रिटेंशन से अब 13 करोड़ रुपए देगी।

ट्रिस्टन स्टब्स दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर ट्रिस्टन को एबी डीविलियर्स का उत्तराधिकारी माना जा रहा है। वह दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हैं। पिछले सीजन में उनके बल्ले से गगनचुंबी छक्के भी निकले थे। उन्होंने 2024 सीजन 50 लाख के प्राइस पर खेला था लेकिन अब उन्हें 10 करोड़ रुपए मिलेंगे।

साईं सुदर्शन गुजरात टाइटंस के सुपरस्टार भी प्रमुख क्रिकेटर हैं। 2022 में उन्हें 20 लाख का बेस प्राइस मिला था लेकिन इस बार रिटेशन के कारण उन्हें 8.5 करोड़ रुपए मिलेंगे। साईं विश्वसनीय क्रिकेटर हैं। उनके बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं।

नितिश रेड्डी 2023 में नितिश पर मात्र 20 लाख रुपए का ही दाव लगा था लेकिन एक दो साल में ही उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद में ऐसी धाक जमाई कि प्रबंधन को उन्हें 6 करोड़ रुपए में रिटेन करना पड़ा।

शशांक सिंह पंजाब किंग्स ने जब 2024 मिनी ऑक्शन के दौरान शशांक सिंह को खरीदा था तो खूब विवाद हुआ था। पंजाब प्रबंधन ने कहा था कि यह वो शशांक नहीं है जिस पर बोली लगाई गई थी लेकिन बाद में पंजाब ने अपनी गलती मान ली थी। शशांक ने इसके बाद पंजाब के लिए जोरदार प्रदर्शन किया। इसी कारण उन्हें 20 लाख रुपए से पंजाब ने 5.5 करोड़ में रिटेन करने का फैसला लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top