देवरिया में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस की जांच तेज, आधा दर्जन लोगो को उठाया गया।
रिपोर्ट राजेश कुमार यादव
लखनऊ/देवरिया उत्तर प्रदेश
आप को बता दे की मिली जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अनुष्का की बेरहमी से हुई हत्या का खुलासा हुआ है। जिसमे बच्ची का गला रेतने के साथ उसका पेट सहित पूरे शरीर पर दर्जन भर से अधिक चोट के निशान मिलने की पुष्टि हुई है। वही अनुष्का के हाथ भी मरोड़े जाने की जानकारी हुई है।
पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।
इस निर्मम हत्या के बाद पुलिस आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में लगी हैं, जल्द इस मामले का खुलासा भी हो जायेगा,
यह पूरा मामला भरहेचौरा निवासी अवधेश यादव की मां रम्भा देवी का मायका बेहराडाबर में है। वह अपने भतीजे गेंदा यादव की बेटी नीलम की शादी में शामिल होने बेहराडाबर आयी थीं। शादी समारोह में शामिल होने के लिए रम्भा देवी के साथ अवधेश यादव की बेटी अनुष्का भी आयी थी। जहां से मंगलवार की शाम को अचानक अनुष्का गायब हो गयी। अनुष्का के गायब होने की खबर मिलते ही पूरा परिवार परेशान हो उठा। पूरी रात ढूंढ़ने के बाद भी उसका पता नहीं लग पाया, और सुबह उसका शव मक्के के डंठल में साल से लपेटा हुआ मिला।
घर वालो का आरोप हैं की थाने पर जाने के बाद भी उनकी बच्ची की गायब होने की रिपोर्ट नहीं लिखी गई और पुलिस द्वारा कोई मदद नहीं मिली, अगर पुलिस मामले को तत्काल संज्ञान ली होती तो बच्ची की हत्या नहीं हुई होती।
वही इस निर्मम हत्या के बाद ग्रामीणों की मांग हैं की दोषी कोई भी हो उसे फांसी दिया जाएं।