वर्ष 2024-25 गोरखपुर मण्डल में धान की खरीद 01 नवम्बर,2024 से होगा प्रारम्भ

A G SHAH . Editor in Chief
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

गोरखपुर।वर्तमान सत्र 2024-25 हेतु शासन द्वारा गोरखपुर मण्डल का क्रय लक्ष्य 5,23,000 मी0टन निर्धारित किया गया है। जनपद गोरखपुर का 1,43,000 मी0टन, महराजगंज का 2,00,000 मी0टन, देवरिया का 1,06,000 मी0टन एवं कुशीनगर का 74,000 मी0टन मण्डल में अद्यतन अनुमोदित कुल 461 धान क्रय केन्द्रों (जनपद गोरखपुर 133, महराजगंज 167, देवरिया 95 एवं कुशीनगर 66) के माध्यम से न्यूनतम मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत सामान्य धान  2300/- प्रति कुन्तल एवं ग्रेड ’ए’   2320/- प्रति कुन्तल की दर पर पंजीकृत कृषकों से धान क्रय किया जायेगा।

अनुमोदित धान क्रय केन्द्रों पर खरीद हेतु समस्त व्यवस्थायें पूर्ण कर ली गयी है। समस्त क्रय केन्द्रों पर स्टॉफ/केन्द्र प्रभारियों की तैनाती कर दी गयी है, जो क्रय केन्द्रों पर उपस्थित होकर कृषक पंजीकरण व धान क्रय का कार्य करेंगे।

मण्डल में अद्यतन

 9358(जनपद गोरखपुर 2451, महराजगंज 5535, देवरिया 421 एवं कुशीनगर 937) कृषकों द्वारा धान विक्रय हेतु पंजीकरण किया गया है। किसान बन्धु अपना पंजीकरण विभागीय वेबसाइट http:fcs.up.gov.in पर जाकर कर सकते है साथ ही अपने नजदीकी धान क्रय केन्द्र पर भी जाकर पंजीकरण करा सकते है।

किसानों की सुविधा हेतु मण्डल एवं जनपद स्तर पर कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी मण्डल स्तर पर किसान बन्धु दूरभाष संख्या 0551-3582386, 8004143905 पर सम्पर्क कर सकते है, जो प्रतिदिन(राजकीय अवकाश एवं रविवार को छोड़कर) प्रातः 10ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक सक्रिय रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top