राममंदिर में 200 महिलाएं करेंगी सुंदरकांड का पाठ

A G SHAH . Editor in Chief
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

Head editor sctv news

अयोध्या

राम मंदिर में हर 15 दिन के अंतराल पर देश के विभिन्न प्रांतों की 200 से 250 महिलाओं की टोली रामलला को सुंदरकांड का पाठ सुनाएंगी। नवंबर और दिसंबर में तमिलनाडु से आए 500 विद्वानों की ओर से सभी देवी- देवताओं को खुश करने, कष्ट निवारण और लोक कल्याण के लिए एक विराट यज्ञ आयोजित होने जा रहा है। श्री राम जन्म भूमि मंदिर तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने मंगलवार को बताया कि देश के अलग-अलग प्रांतों की महिलाएं 15 दिन में एक बार सुंदरकांड का पाठ करेंगी। यह दो महीने तक निरंतर चलेगा। सुन्दर कांड पाठ के लिए मंगलवार को उत्तर प्रदेश की 200 अधिक महिलाएं राम मंदिर में आयोजन करने के लिए पहुंची हैं। सभी महिलाएं बुधवार सुबह नौ बजे कारसेवकपुरम से ढोल नगाड़े के साथ राम जन्मभूमि परिसर में प्रवेश करेंगी। इसके बाद मंदिर के यज्ञशाला पर सुंदरकांड का पाठ संपन्न कराया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top