प्रेम विवाह के एक साल बाद दंपती ने फंदे पर लटककर दी जान

A G SHAH . Editor in Chief
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

प्रयागराज के यमुनानगर में रविवार सुबह दुखद घटना हुई। मेजा के मनु का पुरा गांव के रहने वाले दंपती ने फंदे पर लटककर जान दे दी है। दोनों के शव अलग-अलग कमरे में पाए गए। 

बताया गया है कि अरविंद शर्मा उर्फ राजन उम्र 26 वर्ष पिकअप चालक था। लगभग एक साल पहले ही उसने प्रेम विवाह उतराव की दीक्षा से किया था। पत्नी दीक्षा उम्र 25 वर्ष पांच दिन पहले अपने पिता के साथ मायके गई हुई थी। दीक्षा का मायका नई बाजार थाना उतरांव में है। दीक्षा को लेने उसका पति अरविंद शर्मा उसके मायके गया हुआ था और वहां से पत्नी को लेकर लौटा तो घर न आकर उरुवा चौराहे पर किराए के कमरे में ही पत्नी को लेकर रुक गया। रविवार की सुबह दोनों का शव अलग अलग कमरे में फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और देखा तो कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोडक़र खोला तब जाकर लाश निकाली जा सकी। 

स्पष्ट नहीं हो सका मौत का कारण

दंपति की मौत की सूचना पर एसीपी रवि कुमार गुप्ता और थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल की जा रही थी, लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top