रिपोर्ट राजेश कुमार यादव
अयोध्या जिले के मया बाजार स्थित द्वापर विद्यापीठ इंटर कॉलेज के प्रांगण में संपन्न हुआ, जिसमें 22 नवविवाहित जोड़ों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन का उद्देश्य दहेज प्रथा को समाप्त करना और गरीब परिवारों को राहत प्रदान करना था। मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता भगवान बक्स सिंह ने इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने इस योजना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने का आग्रह किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह ने इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी वर्गों को लाभ पहुँचाने की बात कही। समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि इस वर्ष अयोध्या जिले के लिए 1671 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में कई अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम का सफल संचालन किया।