गोमती नदी पर बनेगा नया पुल

A G SHAH . Editor in Chief
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

सुल्तानपुर

,मायंग और सराय गोकुल सर्किल होगी सदर तहसील में शामिल।जिले के सराय गोकुल और मायंग सर्किल को बल्दीराय तहसील से अलग कर तहसील सदर में शामिल करने के लिए सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से  मुलाकात की। इस दौरान सदर विधायक  राज प्रसाद उपाध्याय भी उनके साथ रहे। मुलाकात के दौरान विधायक विनोद सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोमती नदी पर गोलाघाट क्षेत्र में एक और नया पुल बनाए जाने की मांग की। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि टांटिया नगर फ्लाईओवर खराब होने के दौरान शहर के गोमती नदी पुल पर लोड अधिक बढ़ जाता है। शहर के दोनों तरफ की आबादी को जोड़ने के लिए नया  पुल निर्माण नितांत आवश्यक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल्द पुल निर्माण शुरू करने की दिशा में सहयोग करने का आश्वासन दिया। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सराय गोकुल और मायंग सर्किल को जल्द से जल्द तहसील सदर में शामिल करने का भी भरोसा दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top