रिपोर्ट राजेश कुमार यादव
रांची
रांची जिले के खलारी थानान्तर्गत भेलवाटांड़ में बोलेरो व मोटरसाइकिल के बीच सीधी टक्कर में पति, पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई। घटना बुधवार शाम 6.30 बजे की है।
होमगार्ड जवान पंकज कुमार (33 वर्ष) अपनी पत्नी गुड़िया देवी (31 वर्ष), पुत्र दीपराज कुमार (11 वर्ष), राजदीप कुमार (9 वर्ष) तथा पुत्री शालिनी कुमारी (7 वर्ष) के साथ अपनी मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे।
इसी क्रम में भेलवाटांड़ के निकट विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी।
बोलेरो की गति इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल को घसीटता हुआ कुछ दूर तक ले गया। घटना स्थल पर ही पत्नी गुड़िया देवी व बेटी शालिनी कुमारी की मृत्यु हो गई।
गंभीर रूप से घायल पंकज और दो बेटों को तुरंत सीसीएल के बचरा अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर घायल पंकज कुमार और एक बेटे राजदीप कुमार की मृत्यु हो गई। बड़ा बेटा दीपराज कुमार गंभीर रूप से घायल है। उसे तुरंत रिम्स रेफर कर दिया गया।