इलाहाबाद सीट से बीजेपी प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी के पास 29 करोड़ की संपत्ति

A G SHAH
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

प्रयागराज उत्तर प्रदेश

उनके बंगले की कीमत 24 करोड़ रुपये है। इलाहाबाद लोकसभा सीट से नामांकन भरते समय उन्होंने ब्योरा दिया। उनकी पत्नी व्यवसायी हैl

इलाहाबाद लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नीरज त्रिपाठी के पास 29 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। पहली बार चुनावी मैदान में उतरे नीरज त्रिपाठी ने नामांकन पत्र के साथ दाखिल हलफनामे में अपनी और पत्नी कविता यादव त्रिपाठी की संपत्ति का ब्योरा दिया है। अपर महाधिवक्ता के पद से इस्तीफा देकर सियासी समर में उतरे नीरज के पास 3,02,00,443 रुपये की चल और 26,20,00,000 कीमत की अचल संपत्ति है। इसके साथ ही 30,87,631 रुपये की देनदारियां भी हैं। लोहिया मार्ग स्थित बंगले की कीमत ही वर्तमान में 24 करोड़ रुपये है। हजरतगंज लखनऊ और कौशाम्बी गाजियाबाद में भी फ्लैट है। उनकी आय का स्रोत वकालत है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top