रिपोर्ट राजेश कुमार यादव
सुलतानपुर- पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने चुनावी कैंपेन के 20वें दिन आज इसौली विधानसभा क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा जब आपका नेता व सांसद ईमानदार व ताकतवर होता है तो उसकी हनक से ही जनता के बहुत सारे काम हो जाते हैं।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि श्रीमती गांधी ने आज इसौली विधानसभा में हरना हरौरा,तिवारीपुर,चंदौर माधोपुर आचार्य,खाझापुर,मुडुआ,कुड़वार,चितईपुर,भदहरा,निरसहिया,सादीपुर प्रतापपुर द्वितीय एवं शहर के पयागीपुर में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।इसौली विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ सभाओं को एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह,भाजपा नेता रामचंद्र मिश्रा,भाजपा नेता विकास शुक्ला,ओम प्रकाश पांडे बजरंगी ने संबोधित किया।इस मौके पर विधानसभा प्रभारी कालीबख्श सिंह,ब्लाक प्रमुख योगेंद्र प्रताप सिंह,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा निषाद,भाजपा नेता राजेश दुबे निर्माण,अवधेश त्यागी,मंडल अध्यक्ष अवधेश दुबे,रविंद्र तिवारी नरेंद्र अग्रहरि,रामकरन निषाद,मुनिराज निषाद,सुरेंद्र तिवारी,कुमुद शर्मा प्रधान,रितेश मिश्रा प्रधान,विजय निषाद, राम लाल निषाद,बसन्तू निषाद,राम बहादुर यादव प्रथम,पूर्व प्रधान राम बख्श निषाद,राम सेवक निषाद बीडीसी,राकेश यादव बीडीसी, गुड्डू यादव आदि मौजूद रहे।