विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी मामले में मुकदमा दर्ज

A G SHAH
0


रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

सुल्तानपुर- बल्दीराय थाना क्षेत्र के पटैला गांव निवासी मोहम्मद अशरफ ने स्थानीय थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि उसकी बहन मुमताज फातिमा की ससुराल ग्राम शाहपुर औलाद हुसैन धाना शुकुल बाजार जनपद अमेठी में है। आठ माह पहले वह अपनी बहन की ससुराल गया था। वहां मिले आरोपियों ने उसे पर्यटक बीजा पर दुबई भेज दिया। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर लौट आया। मामले में केस धोखाधड़ी के दर्ज कर लिया।मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।आठ माह पहले अशरफ की बहन के गांव के निवासी रुकसाना, मोईन निवासी ग्राम शाहपुर औलाद हुसैन थाना शुकुल बाजार उससे मिले। उनके झांसे में आकर विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर उन लोगों को डेढ़ लाख रुपये दे दिए। आरोपियों ने उसे पर्यटक बीजा पर दुबई भेज दिया।जब अशरफ दुबई पहुंचा तो उसे ठगी होने की जानकारी हुई। आरोपियों की धोखाधड़ी के कारण उसे कोई नौकरी नहीं मिली और वह 26 जनवरी को दुबई से घर लौट आया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने रुकसाना, कामिल, मोईन व राशिद अली के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष बल्दीराय राम विलास सुमन ने केस दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रकरण को जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top