रिपोर्ट राजेश कुमार यादव
कौशाम्बी।*एथलेटिक्स सुनीता सरोज ने एक बार फिर जूनियर एथलेटिक्स एशियाई अंडर 20 चैंपियनशिप में विदेश की धरती दुबई में अपना लोहा मनवाया है। सुनीता ने 5000 मीटर की रेस में ब्रांज मेडल जीता है। सुनीता ने यूथ एशिया कुवैत 2022 मे 3000 मीटर मे सिल्वर मेडल जीता था।
भारतीय खिलाड़ी एथलेटिक्स सुनीता की जीत पर प्रदेश और जिले में खुशी की लहर है। सुनीता की जीत पर परिवार एवं रिश्तेदारों के बीच खुशी का माहौल बना हुआ है। एथलेटिक्स विजेता सुनीता सरोज के घर पर बधाई देने वालो की लाइन लगी हुई है।